फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 12 घंटे ड्यूटी रोस्टर के खिलाफ स्टेशन मास्टर्स ने फिर उठाई आवाज

Thu, 01 May 2025 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बैज लगाकर किया कामकाज
विज्ञापन

कोटद्वार। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ड्यूटी रोस्टर की विसंगतियों को दूर करने की मांग दोहराते हुए बैज लगाकर कामकाज किया।
मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत उत्तराखंड के चार रेलवे स्टेशन इस नार्दर्न रेलवे के मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत कोटद्वार, सनेह रोड, ऋषिकेश और वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर आदि स्टाफ 12-12 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। ड्यूटी रोस्टर की विसंगति को दूर कर आठ-आठ घंटे की ड्यूटी सुनिश्चित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सरकार एवं उच्च प्रशासनिक अधिकारियों ने इस ओर कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल कर्मियों ने 12 घंटे की ड्यूटी को मानवाधिकारों का हनन, अमानवीय एवं श्रमिक हितों के विपरीत बताया। स्टेशन अधीक्षक मनोज रावत, स्टेशन मास्टर आशीष बिष्ट, सनेह रोड स्टेशन मास्टर कमल नेगी के अलावा ऋषिकेश के स्टेशन प्रबंधक एसके शर्मा एवं वीरभद्र के स्टेशन मास्टर ने भी बैज लगाकर कामकाज किया और अपनी मांग दोहराई।
.
फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें