फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी स्वयंसेवकों ने की नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति की बैठक में समितियों की आगामी नीतियों पर चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने शासनादेश के अनुरूप विभिन्न विभागों में एसएसबी स्वयंसेवकों को नियुक्ति देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

हिंदू पंचायती धर्मशाला में केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालकोटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारत चीन की सीमा की सुरक्षा से जुड़े गुरिल्लों की मांग पर सरकार अपने ही निर्णयों और शासनादेशों पर कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे एसएसबी स्वयंसेवकों में सरकार के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। कहा कि आगामी अक्तूबर में सभी जनपदों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सीएम को भेजे ज्ञापन में एसएसबी स्वयंसेवकों ने वन विभाग में कैंपा योजना के तहत नियुक्ति देने, लोनिवि में तैनाती देने, होमगार्ड में सीधी नियुक्ति और पीआरडी के माध्यम से विभिन्न विभागों में तैनात करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मान सिंह नेगी, ब्लाक अध्यक्ष कुंदन सिंह राणा, मान सिंह बिष्ट, प्रवीण कुमार, महावीर सिंह गुसाईं, अनीता ठाकुर, दिनेश नौटियाल, अंजली थापा, बीरा देवी, नीलम रावत, रघुवीर सिंह, गणेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें