फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर डिपो का औपचारिक संचालन शुरू

Sat, 02 Jan 2016 08:23 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर रोडवेज बस डिपो का औपचारिक संचालन शुरू हो गया है। साथ ही सहायक महाप्रबंधक ने पदभार भी संभाल लिया है। डिपो के संचालन पर प्रगतिशील जन मंच ने खुशी जताई, लेकिन व्यवस्थाआें पर रोष भी जताया। कहा कि व्यवस्थाएं नहीं सुधरने पर जन मंच 15 जनवरी के बाद उग्र आंदोलन करेगा।
विज्ञापन


शनिवार को रोडवेज बस अड्डे पर डिपो के संचालन की औपचारिक घोषणा की गई। इस मौके पर परिवहन निगम के प्रबंधक आरपी टम्टा ने कहा कि डिपो के संचालन के लिए सहायक महाप्रबंधक की नियुक्ति कर दी गई है। जल्द ही व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कर ली जाएंगी। सहायक महाप्रबंधक ऋषिकेश नेतराम ने कहा कि श्रीनगर डिपो मार्च माह में विधिवत रूप से अपने अस्तित्व में आ जाएगा। जन मंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने डिपो का संचालन शुरू करने पर खुशी जताई, लेकिन व्यवस्थाएं कुछ भी नहीं की गई है। इस अवसर पर एसडीएम रजा अब्बास, एआरटीओ द्वारिका प्रसाद सेमवाल, रोडवेज कार्यालय प्रभारी उत्तम सिंह रावत आदि मौजूद थे।

पुंडीर ने संभाला पदभार
श्रीनगर। रोडवेज बस डिपो के सहायक महाप्रबंधक पद पर बृजेश कुमार पुंडीर ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि डिपो के संचालन को लेकर सभी तरह की खामियों को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। कार्यालय, स्टाफ, बसों के रूट, नई बस सेवाओं को लेकर भावी रणनीति भी तय कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें