फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं

Mon, 01 Dec 2025 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और स्वदेशी को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प की सबसे मजबूत नींव आज की युवा शक्ति है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कहा कि केंद्र सरकार की स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं तकनीकी रूप से दक्ष और प्रतिभाशाली युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भागीदारी करने का अवसर दे रही हैं। मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से प्रदेश एवं राष्ट्रहित में योगदान देने का आग्रह किया।
इस दौरान मोहन सिंह नेगी, हरि सिंह पुंडीर, सुरेंद्र सिंह आर्य, विजयानंद पोखरियाल, विकासदीप मित्तल, सौरव नौडियाल, रजनीश बेबनी, नीरुबाला खंतवाल, ऋतु चमोली, प्रेमा खंतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें