फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: श्रीमद्भगवद्गीता जयंती पर हुई गीता श्लोक वाचन प्रतियोगिता

Mon, 01 Dec 2025 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर । सरस्वती विद्या मंदिर उमा. विद्यालय में सोमवार को श्रीमद्भगवद गीता जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में गीता पाठ एवं गीता श्लोक वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित हुई।जूनियर वर्ग में शौर्य डबराल प्रथम रहे, वहीं सीनियर वर्ग में इशिका बडोनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में संस्कृत आचार्य सुरेश ने श्रीमद्भगवद्गीता के महात्म्य एवं जीवन में उसके व्यावहारिक महत्व पर विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गीता का नित्य अध्ययन मनुष्य को कर्तव्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर प्रदीप खंकरियाल, भक्तिराम नैथानी, राजेन्द्र बिष्ट, मोनिका पाण्डेय, साक्षी व पूनम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें