फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए स्वरूप में दिखेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम का बाक्सिंग रिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जल्द ही बॉक्सिंग रिंग नए स्वरूप में दिखेगा। बॉक्सिंग रिंग को मॉडिफाइड करने के लिए शासन की ओर से 62 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। खेल निदेशालय की ओर से बॉक्सिंग रिंग को मॉडिफाइड करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बाक्सिंग हॉस्टल के साथ ही ओपन बाक्सिंग रिंग थी। इंडोर बाक्सिंग रिंग नहीं होने के कारण बॉक्सरों को अभ्यास करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बॉक्सरों को सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात में होती थी। बॉक्सरों की परेशानी को देखते हुए खेल निदेशालय की ओर से पूर्व में बॉक्सिंग रिंग को मॉडिफाइड करने के लिए पूर्व में शासन को कई प्रस्ताव भी भेजे गए थे, लेकिन तब बात नहीं बन पाई थी।
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम की उपक्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि बाक्सिंग रिंग को मॉडिफाइड करने के लिए शासन की ओर से करीब 62 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत रिंग के चारों ओर सीमेंट के पिलर खड़े कर टिन शेड डाला जाएगा। बाक्सिंग रिंग को मॉडिफाइड करने का काम शुरू हो गया है। अप्रैल तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें