कोटद्वार। एमकेवीएन सीनियर सेकेंड्री स्कूल कण्वघाटी में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देते हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। सोमवार को स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन एमडी प्रकाशचंद्र कोठारी, शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी, विपिन जदली, प्रधानाचार्या आरती कंडवाल ने किया। मार्च पास्ट की सलामी के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।
प्ले वर्ग की पिक द बॉल स्पर्धा में अक्षत, आरव, नर्सरी की जिग जैग रेस में प्रियांशु, आराध्या, क्राउन रेस में अवनी-वैष्णवी एवं इशानी-वैष्णवी, बॉल बैलेंसिंग रेस में वैष्णवी-सानवी, अनाया-इशानी क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। एलकेजी की बैलून बैलेसिंग रेस में समीक्षा-अक्षिता एवं श्रृयांश-अंश, आइडेंटिफाई एंड मैच कलर्स में समीक्षा-अक्षत एवं अभिनंदन-अक्षिता, फ्राॅग रेस में श्रृयांश, अंश क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। यूकेजी के लक्की सर्कल गेम में यश, शुभांश, बॉल ऑन द ग्लास में अविका, अरनव, 50 मीटर दौड़ में अरनव, काव्या, कक्षा 3 से 5वीं की बालिका वर्ग की स्पून रेस में आराध्या, खुशी, सैक रेस में आराध्या, वैष्णवी, बालक वर्ग की स्पून रेस में आर्यन, रिषव, सैक रेस में आदित्य, रक्षित क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे।
कक्षा-1 की बुक रेस में इशानी, वेदांश, प्राइमरी बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में रक्षिता, खुशी, बालक वर्ग में मानव, मुकुल रावत, कक्षा-2 की मुर्गी दौड़ में आरव, तेजस, 50 मीटर दौड़ में देवांश, रूद्रेश, जूनियर बालक वर्ग की 100 व 400 मीटर रेस में अंश, अश्विन, 200 मीटर रेस में अंश, रौनक, बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में दीया, वसुंधरा, 200 मीटर रेस में पलक, प्रतिष्ठा, 400 मीटर रेस में प्राची, प्रतिष्ठा ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में मेघा, माही, बालक वर्ग में मयंक, शिवम क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे।