फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

विज्ञापन
सोनिया गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पार्टी की बागडोर संभालने पर उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रास्टनगंज स्थित एक होटल में एकत्र हुए। उन्होंने सोनिया गांधी के समर्थन में नारेबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सोनिया गांधी ने पूर्व में भी अध्यक्ष पद पर रहते हुए बेहतरीन कार्य किया है। समस्त कांग्रेसजन संगठन की मजबूती के लिए उनके नेतृत्व में पूरी मेहनत से काम करेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस और सोनिया गांधी के हाथों को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन के हित में कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर विधि आयोग के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, सुनीता बिष्ट, महिला अध्यक्ष रंजना रावत, प्रवेश रावत, गीता नेगी, आलोक रावत, भानु बलोदी, किशन पंवार, हेमचंद पंवार, राकेश शर्मा, रूपन नेगी, गुड्डू चौहान, तेजपाल पटवाल, आशा चौहान, बिपिन डोबरियाल, नरेंद्र नेगी, सोनिया नेगी सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें