कोटद्वार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खुशहाल सिंह रावत स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता भृगुखाल स्थित खेल मैदान में शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में जीआईसी कुंभीचौड़ ने कस्याली की टीम को हराया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख यमकेश्वर सीता चौहान एवं विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच में जीआईसी कुंभीचौड़ कोटद्वार की टीम ने युगांत राय और अरुण थापा की गोल की बदौलत कस्याली की टीम को 2–1 से परास्त कर अगले दौर में प्रवेश किया। रेफरी की भूमिका साहिल रावत, इंद्र रावत एवं समित कुमार ने निभाई। इस मौके पर कमला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत सिंह नेगी, आयोजक सचिव संदीप कांत आदि मौजूद थे।