फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के प्रति समाज और सरकार बने चिंतनशील : बिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। असम राइफल्स एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के छमाही सम्मेलन में पूर्व सैनिक संगठन को शक्ति और मजबूती देने का संकल्प दोहराया गया। रविवार को डोबरियाल वेडिंग प्वाइंट में एसोसिएशन का सम्मेलन हुआ। अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि कई वर्षों और दशकों तक भारतीय सीमाओं की रक्षा में तटस्थ रहने वाले पूर्व सैनिक समाज का अभिन्न अंग हैं। उनकी समस्याओं के समयबद्ध निराकरण और सामाजिक आवश्यकताओं के प्रति समाज और सरकार को चिंतनशील बनना चाहिए। उन्होंने पूर्व सैनिकों से संगठनात्मक एकता का भी आह्वान किया।
विज्ञापन




आयोजन में गत माह सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल में 10वें वार्षिक सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले महिला व पुरुष सदस्यों को सम्मानित किया गया और संगठन की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित भी किया गया। वहीं सम्मेलन में पूर्व सैनिकों की समस्याओं और विसंगतियों को दूर किया गया। इस मौके पर संगठन द्वारा किए जा रहे विशिष्ट कार्यों के संबंध में बताया गया। सम्मेलन में शोभन सिंह नेगी, चंद्रमोहन रावत, मनवर सिंह, मेहरबान सिंह भंडारी, विजय कुकरेती आदि पूर्व सैनिक एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें