फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा आवासीय विद्यालय: त्रिवेंद्र रावत

Mon, 16 Dec 2019 09:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयहरीखाल/लैंसडौन
विज्ञापन
आवासीय विद्यालय जयहरीखाल के जीर्णोंद्धार और नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री त्रि - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि खैरासैंण के निकट लवाड़ में तीस एकड़ भूमि पर सिंगापुर आईटी की तर्ज पर नेशनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोला जाएगा। योजना में हंस फाउंडेशन राज्य सरकार का सहयोग कर रहा है। जयहरीखाल क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सकमुंडा में झील का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को जीआईसी जयहरीखाल में सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व सीएम ने राज्य सरकार और हंस फाउंडेशन के संयुक्त उपक्रम जीआईसी जयहरीखाल के आवासीय विद्यालय के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्यों का शिलान्यास कर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में आवासीय विद्यालय मील का पत्थर साबित होगा।

यहां बच्चों को उच्च गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान की जाएगी। विद्यालय में दाखिलों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर मानदंड निर्धारित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने हंस फाउंडेशन संस्था की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन की मदद से प्रदेश में पांच सौ करोड़ से अधिक की राशि से शिक्षा, स्वास्थ्य व चैरिटी के कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सीएम के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सचिव विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड आर मीनाक्षी सुंदरम, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, पूर्व भाजपा अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी, मंडल अध्यक्ष किरण बौंठियाल, मुकेश अग्रवाल, भुवनेश्वर खंडेलवाल, सूर्यदेव शाह, राजेश ध्यानी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता संजय रावत और मीना अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। जयहरीखाल के बाद मुख्यमंत्री द्वारीखाल ब्लाक के जीआईसी देवीखेत में आयोजित हीरक जयंती कार्यक्रम में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें