फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह की मासूम से दुष्कर्म

Tue, 07 Mar 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर से सटे एक गांव में छह माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार दोपहर परिजनों ने बच्ची को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डाक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 पीड़ित बच्ची के पिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी छह माह की बच्ची को घर में सुलाकर अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने सुखरो नदी की ओर गया था। कुछ देर बाद काम खत्म कर उसकी पत्नी बच्ची को देखने के लिए घर गई। वह घर के आंगन में पहुंची ही थी कि तभी घर के अंदर से उदयरामपुर निवासी मनोज (32 वर्ष) बाहर की ओर भाग गया। अंदर जाकर जब उसने अपनी मासूम बच्ची की हालत देखी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची लहूलुहान हालत में बेड के नीचे गिरी हुई थी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्ची को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर शाम आरोपी को भाबर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें