फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में छह संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को जिला कोविड-19 वार रूम से आई कोरोना रिपोर्ट में कोटद्वार के छह लोग संक्रमित पाए गए। निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों को मिलाकर 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में कोटद्वार क्षेत्र के छह लोग कोरोना संक्रमित मिले।। इसके अलावा दुगड्डा ब्लाक क्षेत्र में आठ लोग, द्वारीखाल ब्लाक क्षेत्र में तीन लोग, जयहरीखाल ब्लाक क्षेत्र में एक व्यक्ति, एकेश्वर ब्लाक क्षेत्र में सात लोग, यमकेश्वर ब्लाक क्षेत्र में 11 लोग और कोटद्वार और स्वर्गाश्रम से जिले में प्रवेश करने वाले नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर उनका करोना उपचार शुरू कर दिया गया है। संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें