फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: समस्याओं के समाधान के लिए यमकेश्वर में धरना

Sun, 14 Jun 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

यमकेश्वर/कोटद्वार। नैल-बुधौली मार्ग के डामरीकरण सहित विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग के लिए ग्रामीणों ने रविवार को यमकेश्वर के बुधौली में प्रदर्शन कर धरना दिया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि 50 गांवों को जोड़ने वाले नैल-बुधौली मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। सरकारी योजनाएं और विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों में पक्षपात और अनियमितताओं के कारण जनता परेशान है। जिला पंचायत सदस्य कविता डबराल और प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी यदि जल्द सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल रतूड़ी, राजीव जखमोला, विक्रम सिंह, प्रताप सिंह, नंदकिशोर सिंह, भगत सिंह नेगी, निर्मला देवी, सुनीता देवी, जगदीश सिंह, वचन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें