फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर और पर्वतीय क्षेत्र में भाई और बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने जहां भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी उपहार भेंटकर उनकी सुरक्षा का वचन दिया।



राखी बंधवाने के लिए आने-जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ने से नगर की सड़कों पर सुबह से ही चहल-पहल ज्यादा रही। बच्चों और महिलाओं में त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रविवार सुबह से ही बहनों के भाइयों की कलाई पर राखी बांधने एवं तिलक लगाने का क्रम शुरू हो गया। हालांकि कुछ लोगों ने सुबह भद्राकाल होने के कारण दोपहर डेढ़ बजे के बाद अपने भाइयों काे तिलक कर उन्हें राखी बांधी और उनके दीर्घायु की कामना की। वहीं, राखी बांधे जाने के दौरान भाइयों ने बहनों को नकदी एवं उपहार भेंट किए और उनकी रक्षा का वचन दिया। इस दौरान दिनभर मिठाइयों और फलों की दुकानों में मिठाई व फल खरीदने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र



लैंसडौन। लैंसडौन नगर में भाई व बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर भाइयों ने बहनों को रक्षा का भरोसा दिलाया। भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए दिल्ली, नोएडा से भी बहनें यहां पहुंची। नोएडा से लैंसडौन भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने पहुंची सॉफ्टवेयर इंजीनियर कनिका गुप्ता ने राखी बांधी।
विज्ञापन


धूमधाम से मनाया त्योहार

सतपुली। नयारघाटी क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सतपुली क्षेत्र में रक्षाबंधन के मौके पर बहनों ने भाइयों के हाथों में राखी बांधी। इस दौरान भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। भद्रा के कारण क्षेत्र में सोमवार को दोपहर 1:30 बजे के बाद रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें