फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेली में सिरोली गदेरा उफनाया

Wed, 17 Aug 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेली रेंज में अतिवृष्टि से बुधवार को सिरोली गदेरा उफान पर आ गया। पेयजल योजना पर जमा मलबा साफ करने गई गांव की 12 महिलाओं ने पहाड़ी पर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

सासों गांव की महिलाएं अमेली वन रेंज के समीप सिरोली गदेरे के पास बनी चार किमी लंबी पेयजल योजना पर आए मलबा को साफ करने गई थी।

अतिवृष्टि से गदेरा उफान पर आ गया। पेयजल योजना पर स्रोत साफ कर रही महिलाओं को पानी तेजी से अपनी तरफ आने का आभास हुआ, तो सभी ने तेजी से पहाड़ी की ओर चढ़ना शुरू कर दिया। ग्रामीण कुसुमलता देवी और दिक्का देवी ने बताया कि गांव में काफी दिन से पानी नहीं आ रहा था। विभाग जब योजना को सही नहीं करवा पाया, तो महिलाओं ने खुद पेयजल योजना ठीक करने की ठान ली।

मकान में पड़ी दरार, दो गोशाला ढही
विकासखंड एकेश्वर की मवालस्यूं पट्टी के कोटा गांव में अतिवृष्टि से एक मकान में दरार पड़ गई। दो गोशाला ढह गई। ग्रामीण कुंदन सिंह ने बताया रात को दो बजे से बारिश होने से गांव के ऊपर उनका आंगन ढह गया। आंगन ढहने से उनके मकान में चौड़ी दरार पड़ गई।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने बमुश्किल भाग के जान बचाई। कुंदन सिंह की गोशाला भी ढह गई है। मलबे में फंसी गाय को निकालने के लिए ग्रामीण जुटे हुए थे। समाचार लिखे जाने तक गाय को मलबे से नहीं निकाला जा सका था। ग्रामीण माधव सिंह चौहान की गोशाला भी ढह गई है।

राजस्व निरीक्षक विजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उधर, विकासखंड पौड़ी के गाडका महरगांव में एनएच 119 का पुश्ता टूटने से मनवर सिंह की गोशाला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


कई संपर्क मार्ग बंद
लोनिवि पाबौ के तहत संतुधार, मासौं, पाबौ मोटर मार्ग दर्जनभर जगहों पर पुश्ता ढहने और मलबा आने से बंद हो गया है, जिससे मवालस्यूं पट्टी समेत राठ क्षेत्र के सैकड़ों गांवों का संपर्क कोटद्वार से टूट गया है। लोनिवि के ही अंतर्गत नौगांवखाल, तुनाखाल, थापला मोटर मार्ग मलबा आने व पुश्ता ढहने से बंद हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें