फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सुर ताल संग्राम सीजन-2 का ऑडिशन 12 को

Fri, 13 May 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था और केआर म्यूजिक एवं इवेंट्स के बैनर तले उत्तराखंड सुर ताल संग्राम सीजन-2 के लिए ऑडिशन लिए जाएंगे। 25 मई से देश के कई स्थानों में ऑडिशन शुरू होगा। इसकी शुरुआत मुंबई से की जाएगी। अमर उजाला से भेंट में उत्तराखंड के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक राजेंद्र चौहान ने बताया कि उत्तराखंड की लोक कला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और गायन-नृत्य की प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें तराशने के लिए मंच इसका आयोजन करता आ रहा है।
विज्ञापन


इंडियन आइडल विजेता पवनदीप की प्रतिभा को निखारने में भी इस मंच की अहम भूमिका रही है। चौहान ने बताया कि इस आयोजन का मकसद उत्तराखंड की लोक संस्कृति विश्वव्यापी पहचान दिलाकर लोगों को उत्तराखंडी भाषा के साथ जोड़ना है। सीजन-दो में नए स्थलों में ऑडीशन किया जा रहा है जिससे दूरस्थ प्रतिभाओं को इस प्लेटफॉर्म का लाभ मिल सके।

25 मई से शुरू होगा
उन्होंने बताया कि मुंबई में 25 मई, चंडीगढ़ में एक जून, दिल्ली में दो जून, नैनीताल में चार जून, पिथौरागढ़ में छह जून, बागेश्वर में आठ, कर्णप्रयाग में 10 जून, श्रीनगर में 11 जून, लैंसडोन में 12 जून, चंबा में 14 जून, देहरादून में 16 जून को ऑडीशन होगा।
विज्ञापन


चौहान ने बताया कि गायन के लिए प्रतिभागी की आयु 15 साल से 30 साल रखी गई है। नृत्य की लिए आयु सीमा 15 साल से 25 साल है। गायन में प्रथम विजेता को 1 लाख व आकर्षक उपहार, द्वितीय विजेता को इक्कतीस हजार व उपहार, तृतीय विजेता को ग्यारह हजार व उपहार प्रदान किया जाएगा। इसी तरह नृत्य के विजेताओं की भी राशि का निर्धारण किया गया है। ऑडीशन का सेमीफाइनल देहरादून में और ग्रेंड फिनाले मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें