फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलोगी उपडाकघर में पंद्रह दिन से कामकाज ठप

Tue, 05 Jul 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लाक में स्थित सिलोगी उपडाकघर में ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरू की गई कोर बैंकिंग सेवाएं (सीबीएस) उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है। क्षेत्र में आए दिन बिजली और इंटरनेट सेवाएं ठप होने के कारण यहां के काम लक्ष्मणझूला से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पंद्रह दिन से डाकघर में कोई नया खाता नहीं खुल सका है। जमा और निकासी के लिए उपभोक्ता हर रोज डाकघर के चक्कर काटकर बैरंग लौट रहे हैं। डाकघर के अधिकारियों का कहना है कि बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाएं ठप होने के कारण यह परेशानी बनी हुई है।

गत छह मई को डाक विभाग ने सिलोगी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उप डाकघर को ऑनलाइन करते हुए सीबीएस कर दिया। सीबीएस होने के बाद कुछ दिन तो सेवाएं ठीक चली, लेकिन कभी बिजली न होने तो कभी इंटरनेट फेल होने की नई समस्या सामने आने लगी।
विज्ञापन


सिलोगी में उन्नीस जून से बीएसएनएल एक्सचेंज में फाल्ट आया है। बीएसएनएल अधिकारियों को समस्या बताई जा चुकी हैं। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लक्ष्मणझूला डाकघर जाकर खातों में लेन-देन का संचालन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

- सुधीर कंडवाल, पोस्टमास्टर उपडाकघर सिलोगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें