कोटद्वार/पोखड़ा। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव व चौबट्टाखाल विधानसभा प्रभारी बलवीर सिंह रावत ने पोखड़ा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिजेंद्र दर्शन सिंह रावत की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक में बलवीर सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार महिला अत्याचार के मामलों में उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्रशासनिक अनुभवहीनता से जनता परेशान है।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत व रेखा आर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया। हस्ताक्षरयुक्त पत्र और बैनर 23 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपे जाएंगे।
बैठक में पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी, राजपाल सिंह बिष्ट, कविंद्र ईष्टवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी, जिला पंचायत सदस्य पूनम कैंत्यूरा, दीपक नेगी, अरुणोदय बिष्ट मौजूद रहे।