फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसिया के दल ने नाटक के माध्यम से बताए नशे के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
कोटद्वार के आशा किरण नशामुक्ति केंद्र में भर्ती युवाओं जागरूक करने पहुंचा रसिया का दल। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ नशे के आदी युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रूस के एक दल ने आशा किरण नशामुक्ति केंद्र का भ्रमण कर युवाओं को जागरूक किया। रसिया दल ने केंद्र में भर्ती नशे के आदी युवाओं के साथ अपनी स्वयं के जीवन की कहानी साझा की और युवाओं को नाटक के माध्यम से नशे से स्वयं के जीवन पर होने वाली सामाजिक और आर्थिक हानि के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रविवार को रसिया का दल नजीबाबाद स्थित आशा किरण नशामुक्ति केंद्र पहुंचा और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। रसिया के दल से जूलिया ने केंद्र में भर्ती युवाओं से कहा कि यदि कोई दृढ़ संकल्प ले तो वह नशे के भयंकर दलदल से निकलकर समाज से सम्मान जीवन फिर से व्यतीत कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह मात्र 14 वर्ष की आयु से ही शराब, गांजा व ड्रग्स का सेवन करने लगी थी, लेकिन उनके दृढ़ संकल्प ने उन्हें नशे के खिलाफ लड़ने की ताकत दी। दल के सदस्य विनेथ और शरीफ ने भर्ती युवाओं को बताया कि नशे की प्रवृत्ति ने उनका जीवन बर्वाद कर दिया था, लेकिन जीवन के प्रति सकारात्मक सोच व प्रेरणादायी नाटकों को देख-सुनकर उन्होंने अपना जीवन बदला है। कहा कि हम स्वयं नशामुक्ति केंद्रों में जाकर युवाओं को नाटकों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक करते है और उन्हें समाज में सम्मान के साथ जीने के लिए प्रेरित करते है।
इस अवसर पर संस्था के जनार्दन बुड़ाकोटी, जसोदा बुड़ाकोटी, रसिया दल से संदीप, मजोका, सोनम और केंद्र में भर्ती युवा सहित शुभांकुर, हरीश थपलियाल, अर्जुन राजपूत, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें