नैनीडांडा महोत्सव में गीतों की प्रस्तुतियां देती लोकगायिका कल्पना चौहान।
- फोटो : KOTDWAR
बासुकी फाउंडेशन की ओर से जनता इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय नैनीडांडा महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकमों की धूम रही।
रविवार को महोत्सव के दूसरे दिन का का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक महंत दिलीप रावत और कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने किया। महोत्सव में स्कूली बच्चों, महिला मंगल दलों के साथ मुकेश कठैत और गजेंद्र राणा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही महोत्सव में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। महोत्सव के दूसरे दिन महोत्सव में भारी जन सैलाव उमड़ा। लोकगायिका कल्पना चौहान व रोहित चौहान के गीतों पर दर्शक खूब झूमे। स्कूली बच्चों और उटिंडा आदि गांवों के महिला मंगल दलों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वहीं धर्मेंद्र नेगी, दर्शन सिंह बिष्ट, मोहन ध्यानी आदि ने भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोत्सव में ब्लॉक प्रमुख प्रशांत कुमार, जिला पंचायत सदस्य अनीता मधवाल, कार्यक्रम संयोजक पीएन शर्मा, वीएन शर्मा, दिगपाल नेगी, देवेंद्र भारती, सुरेंद्र प्रताप, रमाकांत ध्यानी, बृजमोहन आदि मौजूद रहे।