फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता में सिद्धि और आदित्य रहे प्रथम

विज्ञापन
हेमनदास सरस्वती विद्या मंदिर कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में कृष्ण के परिधान में बच्चे। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कोटद्वार। विद्या भारती से संबद्ध हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधान में राधा-कृष्ण बनकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राधा के रूप में सिद्धि और कृष्ण के रूप में आदित्य ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पीटीए अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल और बालासौड़ की पार्षद नीरूबाला खंतवाल ने किया। पीटीए अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शिशु मंदिर ही ऐसे विद्यालय हैं, जहां शिशुओं को संस्कार की शिक्षा प्राप्त होती है। प्रतियोगिता में कृष्ण के रूप में आदित्य प्रथम, अक्षत द्वितीय, सार्थक तृतीय और राधा के रूप में सिद्धि प्रथम, रश्मि द्वितीय और तोशी तृतीय स्थान पर रही। सुदामा के रूप में योगेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में मंजू अग्रवाल, संजय खंतवाल, मीनाक्षी रहे। प्रधानाचार्य भगवान सिंह रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। उधर, मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल और भारत स्वाभिमान न्यास की योग शिक्षिका इंदू नौटियाल ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकियां भी प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल और विनोद काला, प्रधानाचार्य हरिचरण चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें