फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चार से छह दिसंबर तक होगा सिद्धबली बाबा का वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव

Tue, 29 Sep 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का हुआ गठन
विज्ञापन

कोटद्वार। श्री सिद्धबली मंदिर समिति की बैठक में बाबा सिद्धबली के वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष तीन दिवसीय महोत्सव चार से छह दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। पहले दिन कोटद्वार नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जबकि तीनों दिन 11 कुंडीय यज्ञ होगा।
सोमवार को मंदिर परिसर में हुई बैठक में तय किया गया कि तीसरे दिन यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद सिद्धबली बाबा के जागर और तत्पश्चात भंडारे के रूप में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से मेला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सेवकराम मानूजा को सौंपी गई। विजय नौटियाल व अमित सजवाण को उपाध्यक्ष, राजेश रावत को महामंत्री, शैलेंद्र गढ़वाली को मेला संयोजक, जितेंद्र सिंह को सह संयोजक, उद्योगपति अनिल कंसल और सुमन कोटनाला को मेला संरक्षक बनाया गया।
विज्ञापन

श्री सिद्धबली मंदिर समिति एवं वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव के बीच समन्वयक की जिम्मेदारी विवेक अग्रवाल को सौंपी गई। शोभायात्रा समिति में पूरण पुरी, विजयपाल सिंह और अग्रज जुयाल, वित्त समिति में रविंद्र सिंह नेगी और मक्खन लाल, मनोहर भंडारी को स्वागत समिति का अध्यक्ष, सुनील बहुगुणा को प्रचार समिति का अध्यक्ष, रमेश चंद्र सिंह रावत को मंच व्यवस्था समिति का अध्यक्ष, संदीप चौधरी और निशांत नेगी को सुरक्षा व्यवस्था समिति का अध्यक्ष, चंद्रमोहन बलूनी को विद्यालय सांस्कृतिक आयोजन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

देवी मंदिर शोभा यात्रा समापन समिति में डॉ. रविंद्र नेगी व रविंद्र चौहान, दुगड्डा प्रतिनिधि में दिव्यांशु अग्रवाल, प्रशासनिक समिति में विजयानंद पोखरियाल व मनोज शाह को शामिल किया गया। बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत, सचिव शिव प्रसाद पोखरियाल, कोषाध्यक्ष ऋषभ भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें