लैंसडौन। टैक्सी चालकों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मैक्स और टैक्सियों के लिए गांधी चौक पर जगह आवंटित करने की मांग की। इस बाबत एसडीएम लैंसडौन को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में टैक्सियों एवं मैक्स के लिए गुरुद्वारे एवं गैस एजेंसी के निकट पार्किंग दी गई है। इससे वहां आने-जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां यात्रियों व स्थानीय लोगों, चालकों के लिए पेयजल व शौचालय की सुविधा भी नहीं है। बाहर से आने-जाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों को वाहन पकड़ने के लिए सामान लेकर 100 मीटर दूर पैदल भटकना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में मैक्स यूनियन जयहरीखाल व गुमखाल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, जयहरीखाल की कनिष्ठ उप प्रमुख पूनम मैंदोला, ग्राम सभा बौंठा के प्रधान विनय कुकसाल, सकमुंडा की प्रधान अनीता देवी आदि शामिल रहे। संवाद