कण्वघाटी। एसआई राजाराम डोभाल कण्वघाटी पुलिस चौकी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले वे बाजार चौकी कोटद्वार में तैनात थे। वहीं पूर्व चौकी प्रभारी एसआई दीपक सिंह पंवार को बीरोंखाल चौकी प्रभारी बनाया गया है। कार्यभार संभालने के बाद नवनियुक्त चौकी प्रभारी एसआई राजाराम डोभाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सिगड्डी ग्रोथ सेंटर, जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया समेत समस्त भाबर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहेगा। साथ ही बाहरी लोगों व किरायेदारों के सत्यापन, ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को भी प्राथमिकता दी जाएगी।