कण्वघाटी/कोटद्वार। दलित साहित्य अकादमी दिल्ली की ओर से पश्चिमी झंडीचौड़ के पार्षद सुखपाल शाह को डॉ. आंबेडकर विशिष्ट सेवा नेशनल अवार्ड-2025 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है।
अकादमी के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य ने बताया कि यह सम्मान उन्हें 12 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले अकादमी के 41वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि व अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसपी सुमनाक्षर के हाथों प्रदान किया जाएगा। श्री विश्वकर्मा उत्थान समिति झंडीचौड़ की समिति कार्यालय में हुई सभा में समिति के अध्यक्ष, पार्षद सुखपाल शाह को अवार्ड के लिए चयनित किए जाने पर खुशी जताई है। इस दौरान राजेंद्र सिंह चौहान, परशुराम, लक्ष्मी देवी, पुष्पा शाह, टीका राम, हरि सिंह रावत, चंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, गजे सिंह, चंद्रपाल शाह आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन सचिव महेश दत्त ने किया।