फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री सिद्धबली अनुष्ठान महोत्सव : तीन दिन का रोड मैप तैयार

Thu, 04 Dec 2025 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए तीन दिन तक लागू रहेगी नो एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था
विज्ञापन

कोटद्वार। शुक्रवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय श्री सिद्धबली महोत्सव अनुष्ठान के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए यातायात पुलिस ने रोड मैप तैयार कर लिया है। आगामी तीन दिन तक डायवर्जन, पार्किंग और नो एंट्री जोन के तहत शहर का यातायात संचालित किया जाएगा।
यातायात निरीक्षक कोटद्वार संदीप तोमर ने बताया कि तीन दिन तक सुबह आठ से रात नौ बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, वाहन चालकों को पार्किंग प्लान का पालन करना होगा। इसके तहत नजीबाबाद की ओर से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के सभी प्रकार के वाहनों को डिग्री कॉलेज में खड़ा कराया जाएगा। कार से आने वाले श्रद्धालुओं की कारें ऑडिटोरियम के निकट से गुजारकर ग्रास्टनगंज में खड़ी कराई जाएगी। पौड़ी की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को वन विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं जल संस्थान की पार्किंग व अन्य छोटी-छोटी पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक ने बताया कि सड़कों पर जाम नहीं लगने देने और यातायात का दबाव नियंत्रित रखने के लिए अगले तीन दिन तक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। कौड़िया की ओर से दुगड्डा की ओर जाने वाले भारी वाहन बालासौड़ तिराहा से देवी मंदिर होते हुए घराट रोड, डिग्री कॉलेज से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन

गिवाईं स्रोत पुल से एनएच पर मंदिर की ओर कोई भी चौपहिया वाहन नहीं जाएगा। शहर में यातायात का दबाव अधिक होने पर पौड़ी मार्ग से आने वाले चौपहिया वाहनों को बुद्धा पार्क से डिग्री कॉलेज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ऑटो, ई-रिक्शा गिवईंस्रोत पुल, पुलिंडा रोड तिराहा तक ही पहुंच सकेंगी। वहीं, ग्रास्टनगंज से जाने वाले सभी ऑटो व ई-रिक्शा को होटल सूर्य प्लाजा, बैरियर प्वाइंट से वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें