फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजे गाजों के साथ किया श्री राम का जयघोष

विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर झंडीचौड़ में यज्ञ करते राम भक्त। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजों के साथ जय श्री राम का जयघोष किया और आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। उत्तराखंड गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री पंडित राजेंद्र अणथ्वाल ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनने जा रहा है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, उपाध्यक्ष पंकज भाटिया, जिला महामंत्री जंग बहादुर, सुनीता कोटनाला, पूनम खंतवाल आदि मौजूद रहे। भाजपा के भाबर मंडल के कार्यालय में हवन किया गया, जिसमें भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी, जिला महामंत्री जंग बहादुर रावत आदि मौजूद रहे। उधर, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए।
विज्ञापन

सुखरौ देवी मंदिर और शिवमंदिर पदमपुर सुखरो में हवन किया गया। इस मौके पर विहिप के कार्यवाह जिलाध्यक्ष दीपक गौड़, जिलाध्यक्ष विपिन फूल, विभाग मंत्री मनमोहन जुयाल, जिला मंत्री जितेंद्र बेबनी, जिला सेवा प्रमुख राजेश जदली, मातृशक्ति की जिला संयोजिका मीना अग्रवाल, बजरंग दल के संयोजक आशीष सतीजा नेगी मौजूद रहे। वहीं नैनीडांडा, धुमाकोट, जड़ाऊखांद आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में भाजपा, आरएसएस और विहिप कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। श्री बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ किया गया। इस मौके पर बालाजी मंदिर के प्रबंधक पंडित जानकी प्रसाद द्विवेदी, मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद सिंघल, मंदिर संस्थापक दिनेश ऐलावादी, बीना ऐलावादी आदि मौजूद रहे। वहीं भाबर के झंडीचौड़ और किशनपुर में रामभक्तों ने भजन कीर्तन, यज्ञ और पौधरोपण किया। लैंसडौन में कालेश्वर मंदिर व सत्यनारायण मंदिर में पूजा की गई। कार्यक्रम की आयोजक लता खंडेलवाल ने कहा कि वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा हुआ है। वहीं सतपुली में राधा-कृष्ण मंदिर के प्रांगण में भाजपाइयों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जताई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, मुख्यमंत्री के भाई बृजमोहन रावत, राजेंद्र रावत, महेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
सफाई अभियान चलाया
कोटद्वार। झंडीचौड़ उत्तरी में भारत स्वाभिमान कोटद्वार की योग प्रशिक्षिका रजनी अग्रवाल के नेतृत्व में योग साधकों ने बरात घर परिसर और उसके आसपास झाड़ियां काटकर सफाई की। साथ ही पौधे रोपे। इस अवसर पर समाजसेविका गीता सिंह, विकास, निष्ठा रश्मि, महक, अंशिका राहुल, करन रविंद्र, अभिमन्यु, अंजली आयुषी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजली सप्लाई ठप होने से नहीं देख सके सीधा प्रसारण
कोटद्वार। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण कोटद्वार-भाबर के लोग श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ऐतिहासिक भूमिपूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नहीं देख सके। दोपहर में कार्यक्रम शुरू होते ही बिजली गुल हो गई और ढाई बजे बिजली आई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 33 केबीए लाइन में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप हुई। ऊर्जा निगम के ईई रघुराज सिंह ने बताया कि दोपहर 11:30 बजे आंधी के कारण बीईएल रोड पर 33 केबीए लाइन पर पेड़ की एक शाखा गिर गई थी। फाल्ट ठीक करने में करीब ढाई घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें