फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोखले मार्ग पर खरीदारी को उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग लॉकडाउन में मिली छूट के बाद शहर की अन्य दुकानों को छोड़कर सीधे खरीदारी करने के लिए गोखले मार्ग पहुंच रहे हैं। यही नहीं, वे दुकानों के आगे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हुए भीड़ लगा रहे हैं। इसके कारण कोरोना के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को लॉकडाउन के 11वें दिन सुबह जैसे ही सात बजे बाजार में सब्जी, फल, खाद्य सामग्री और किराना की दुकानें खुुलीं। वैसे ही लोग अपने घरों से निकलकर बाजार पहुंच गए। प्रशासन की ओर से गोखले मार्ग में हो रही भीड़ को देखते हुए गाड़ीपड़ाव में सब्जी और फलों की दुकान लगाने का स्थान निर्धारित किया गया है। सभी बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली हुई हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग गोखले मार्ग पर पहुंचे। यही नहीं, दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाए गए गोले को छोड़कर आपस में करीब होकर खरीदारी करते हुए दिखाई दिए।
एसडीएम योगेेश मेहरा ने बताया कि गोखले मार्ग पर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पहले भी अनावश्यक रूप से सब्जी की फड़ लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दुकान के आगे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होनेे पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें