फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयदशमी के अवसर पर कलालघाटी में निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर में श्री रामलीला कमेटी कलालघाटी की ओर से विजयदशमी पर प्रभु श्री राम परिवार, राधा-कृष्ण, शिव पार्वती की झांकियां निकाली गई। रविवार देर शाम को आयोजित शोभा यात्रा का शुभारंभ कोटद्वार की मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। शोभा यात्रा में राम जन्म, भरत मिलाप, सीता स्वयंवर, राधा-कृष्ण और शिव पार्वती की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। लोगों ने भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। शोभा यात्रा कलालघाटी से त्रिलोकपुर-किशनपुर होते हुए हल्दूखाता पहुंची। यहां से जशोधरपुर होते हुए कार्यक्रम स्थल कलालघाटी में संपन्न हुई। कार्यक्रम में समिति के संयोजक सौरभ रावत, पार्षद राकेश बिष्ट, विवेक शाह, मंजुल डबराल, जितेंद्र डोबरियाल, अनिल बलूनी, धर्मानंद केष्टवाल, चंद्रमोहन रावत, शुभम रावत, संदीप नेगी, अनुराग कोटनाला, मदन मोहन रावत, जयप्रकाश केष्टवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें