लैंसडौन। रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम चौकड़ी की प्रतिभावान खिलाड़ी शीतल बिष्ट का चयन 27 जनवरी को तेलंगाना में शुरू हो रही 72वीं सीनियर नेशनल वीमेंस कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तराखंड की महिला कबड्डी टीम में हुआ है। शीतल बिष्ट राठ महाविद्यालय पैठानी से बीपीएड की पढ़ाई कर रही है। उत्तराखंड की टीम तेलंगाना के लिए रवाना हो चुकी है। शीतल ने कहा कि उसने टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। शीतल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीनबंधु बलोधी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोधी, सुरेंद्र सिंह आदि ने प्रसन्नता जताते हुए पौड़ी जनपद व रिखणीखाल ब्लॉक के लिए गौरवपूर्ण बताया। संवाद