कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत ने पौड़ी नेशनल हाईवे पर पूर्व में प्रस्तावित दुगड्डा-सतपुली व सतपुली से श्रीनगर तक सुरंग बनाने की मांग उठाई है। तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2019 में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पौड़ी नेशनल हाईवे 534 में दुगड्डा से सतपुली व सतपुली से श्रीनगर तक दो सुरंग बनाने की घोषणा की थी। इस परियोजना का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाना व यात्रा के समय को कम करना था। परियोजना के धरातल पर उतरने से पर्वतीय क्षेत्र में यातायात सुगम व सरल होने के साथ ही चारधाम यात्रा के समय को कम किया जा सकेगा। संवाद