फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: यात्रियाें और राहगीरों को पिलाया शरबत

Tue, 26 May 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नौ तपा के बीच ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी पर रोडवेज कर्मचारी यूनियनों की ओर से यात्रियों और राहगीरों के लिए शरबत शिविर लगाया गया। मंगलवार सुबह रोडवेज डिपो के सामने रेलवे रोड पर स्थित एक होटल के बाहर शरबत शिविर लगाया गया। शिविर में सेवा करते हुए रोडवेज के चालकों-परिचालकों ने रोडवेज बसों में सवार यात्रियों और विभिन्न वाहनों में सवार लोगों को शरबत पिलाया। अनगिनत राहगीरों ने मीठा व शीतल शरबत पीकर गर्मी से कुछ राहत महसूस की। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष बिट्टू मलिक, महामंत्री सुनीत सक्सेना, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दीपक कुमार, महामंत्री खुर्शीद अली व कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष जसविंदर सिंह, महामंत्री कुलदीप प्रसाद की देखरेख में लगे शिविर में कई रोडवेज कर्मचारियों ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें