फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गुलदार के हमले की कई घटनाओं से गांवों में दहशत

Fri, 12 Dec 2025 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। पोखड़ा ब्लॉक के गुलदार प्रभावित गांव देवराड़ी और बगड़ीगाड समेत आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को कहीं भी गुलदार नजर नहीं आया। हालांकि पोखड़ा क्षेत्र में गुलदारों के हमले की एक के बाद एक घटना से प्रभावित गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला पर हमले के बाद दहशत बनी हुई है। गुलदार की दहशत के कारण शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में दुबक रहे हैं। वहीं, बगड़ीगाड व घंडियाल में भी गुलदार की मूवमेंट नजर नहीं आई है। गुलदार के हमले की एक के बाद एक कई घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। पोखड़ा के रेंजर नक्षत्र शाह के अनुसार देवराड़ी गांव में एक पिंजरा और छह कैमरा ट्रैप, घंडियाल में दो और मटगल में एक पिंजरा लगाया गया है। गुलदार के मूवमेंट ट्रेस करने के लिए कैमरों पर पैनी नजर रखी जा रही है। तीनों स्थानों पर वनकर्मियों की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें