शनिवार देर शाम को आई कोरोना रिपोर्ट में तीन वृद्ध सहित 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोटद्वार के सिताबपुर में एक परिवार के सात लोग संक्रमित पाए जाने पर प्रशासन ने संक्रमित के घर के 50 मीटर क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर चार गलियों को सील कर दिया है।
सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार के सिताबपुर क्षेत्र में एक ही परिवार की तीन महिलाएं, दो युवक, एक युवती और एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। निंबूचौड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति, आमपड़ाव क्षेत्र में एक व्यक्ति, शिब्बूनगर क्षेत्र में एक महिला, जौनपुर क्षेत्र में एक वृद्धा, बालासौड़ से एक वृद्ध, ग्रास्टनगंज क्षेत्र में एक महिला, सनेह क्षेत्र में एक युवक, नजीबाबाद रोड के प्रताप नगर क्षेत्र में एक वृद्धा, कुंभीचौड़ क्षेत्र में एक युवक, रतनपुर सुखरो क्षेत्र में एक महिला और एक व्यक्ति, द्वारीखाल क्षेत्र में एक बालक, रिखणीखाल क्षेत्र में व्यक्ति, यमकेश्वर क्षेत्र में एक वृद्ध, पौखाल क्षेत्र में एक व्यक्ति और पोखड़ा क्षेत्र में दो व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर उनका कोरोना उपचार शुरू कर दिया गया हैं।