कोटद्वार क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को ऋषिकेश एम्स से आई रिपोर्ट में कोटद्वार में एक वृद्ध समेत सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है।
सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार के नजीबाबाद रोड क्षेत्र में एक महिला, बदरीनाथ रोड क्षेत्र में एक युवती, बीईएल कालोनी क्षेत्र में एक युवक, कालाबड़ क्षेत्र में एक वृद्ध, पटेलमार्ग क्षेत्र में एक व्यक्ति, कुंभीचौड़ क्षेत्र में एक युवती और कलालघाटी क्षेत्र में एक युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है।
पूर्व सैनिकों ने जताई चिंता
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े पूर्व सैनिकों की बैठक में वक्ताओं ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। अपर कालाबड़ स्थित कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने पर जोर दिया। साथ ही शासन-प्रशासन से भी सख्ती बरतने की मांग की गई। बैठक में सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उमेद सिंह चौधरी, गोपालकृष्ण बड़थ्वाल, सतेंद्र रावत, जीएस नेगी, सीपी धूलिया मौजूद रहे। संवाद
सुरेंद्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य के लिए किया हवन
कोटद्वार। जिला एवं नगर कांग्रेेस कमेटी ने कोरोना संक्रमित पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर श्री शिव शक्ति साईं मंदिर में हवन यज्ञ किया। हवन करने वालों में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला चौहान, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, कुसुम असवाल, प्रीति सिंह, विनीता भारती, वीडी नवानी, महावीर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह गुसाईं, साबर सिंह नेगी, बलवीर सिंह रावत और जितेंद्र भाटिया आदि मौजूद थे। संवाद