फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयरामपुर में सात लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार भाबर क्षेत्र में वार्ड नंबर-34 उदयरामपुर गांव में बुखार से एक सप्ताह के भीतर पिता पुत्र समेत कई लोगों की मौत के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 76 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए, जिनमें सात लोग पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

उदयरामपुर गांव में बीते एक सप्ताह से कई परिवार बुखार की चपेट में हैं। बुखार की गंभीरता का पता तब चला, जब एक ही दिन पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक बुखार गांव में छह लोगों की जान ले चुका है। ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि रविवार शाम को सूचना मिलते ही सोमवार सुबह वह खुद मेडिकल टीम लेकर गांव में पहुंचे। वहां भीमसिंहपुर और उदयरामपुर में कैैंप लगाकर एंटीजन टेस्टिंग की गई है। कैंप का इंचार्ज फार्मेसिस्ट राकेश मोहन मिश्रा को बनाया गया है। बताया कि उदयरामपुर ढांगी, उदयरामपुर नयाबाद और आंगनबाड़ी केंद्र भीमसिंहपुर में लगाए गए कैंप में 76 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई, जिनमें से सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए गए लोगों को दवाई की किट दी गई हैं। उन्हें घर पर ही आइसोलेट रहने को कहा गया है। मेडिकल टीम में लैब टेक्नीशियन अंकित खैरवाल, सुपरवाइजर पूनम गुसाईं, एएनएम प्रेमलता भंडारी, सुनीता नेगी, ममता डबराल औा मंजू देवी मौजूद रहे।
भाबर के अन्य क्षेत्रों में भी कैंप लगाने की मांग
भाबर के झंडीचौड़, सिगड्डी, हल्दूखाता, कलालघाटी, जशोधरपुर क्षेत्र में भी लोगों को बुखार की शिकायत है। कोरोना संक्रमण के भय से अब लोगों ने उनके गांवों में भी मेडिकल कैंप लगाने की मांग की है। पार्षद अमित नेगी, रोहिणी देवी, सुखपाल शाह, राकेश बिष्ट, जगदीश मेहरा, समाज सेवी सुरेश चंद्र ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाकर कोरोना टेस्ट और स्वास्थ्य परीक्षण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें