फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: समारोह में शराब परोसने पर किया जाएगा सामाजिक बहिष्कार

Wed, 11 Feb 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लंघन करने वालों पर लगाया जाएगा 51 हजार का अर्थदंड
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। जसपुर गांव में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से शादी सहित अन्य समारोह में शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। उनका कहना है कि अगर गांव को कोई व्यक्ति ग्राम पंचायत के बनाए नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ 51 हजार का अर्थदंड लगाया जाएगा। साथ ही गांव में शराब लाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जसपुर गांव में ग्राम प्रधान जगमोहन सिंह राणा की अध्यक्षता में एक खुली बैठक का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में शादी और अन्य समारोह में शराब की वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा है। साथ ही गांव के आसपास भी शराब की अवैध बिक्री हो रही है। इससे गांव की युवा पीढ़ी पर बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए सभी ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि किसी भी समारोह में शराब नहीं परोसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस को सूचना देकर उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही किसी भी समारोह में शराब परोसने वाले परिवार पर 51 हजार के अर्थदंड के साथ ही उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें