फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट के बफर जोन पाखरो में टाइगर सफारी की योजना जल्द लेगी आकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार से 25 किमी. दूर कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के बफर जोन पाखरो में टाइगर सफारी की योजना अब जल्द आकार लेगी। प्रमुख सचिव वन आनंदवर्द्धन ने शुक्रवार को पाखरो पहुंचकर वन विभाग की ओर से 106.16 हेक्टेयर मेें परियोजना के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। टाइगर सफारी योजना में करीब 25 करोड़ की लागत आने का अनुमान है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव वन आनंदवर्द्धन देहरादून से कोटद्वार होते हुए सीधे सीटीआर के पाखरो रेंज मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ सीटीआर के निदेशक डा. राहुल, कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के डीएफओ अखिलेश तिवारी, डीएफओ लैंसडौन दीपक कुमार, एसडीएम योगेश मेहरा समेत कई वन अधिकारी भी पाखरो पहुंचे थे। डीएफओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि 25 करोड़ की इस परियोजना के तहत पाखरो के टाइगर सफारी क्षेत्र में बाघों के लिए बाड़े बनाए जाएंगे। पाखरो में टाइगर सफारी बनने के बाद कार्बेट में पर्यटकों का दबाव कम होगा और कोटद्वार क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें