फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पौड़ी जनपद की जूनियर टीम का चयन ट्रायल 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की राज्यस्तरीय आमंत्रण बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए पौड़ी जनपद की जूनियर बालक व बालिका टीम का प्राथमिक चयन ट्रायल 22 दिसंबर को शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में शाम 3:30 बजे से होगा। यह प्रतियोगिता एसजी गार्डन कोटद्वार में आयोजित होगी। स्टेडियम इंचार्ज श्याम सिंह डांगी ने बताया कि चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपना पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड प्रमाणपत्र, स्थायी अथवा मूल निवास प्रमाणपत्र एवं राजकीय चिकित्सालयों द्वारा जारी आयु अनुमान प्रमाणपत्र, वार्षिक मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी टेस्ट प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें