फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: विभूतियों पर पुस्तक का संकलन करेगा गढ़वाल राइफल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। पर्यटन व सैन्य नगरी लैंसडौन की महान विभूतियों पर गढ़वाल राइफल्स की ओर से पुस्तक का संकलन किया जाएगा। गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि लैंसडौन की ऐसी कई महान विभूतियां रहीं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहकर देश व उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है और कर रहे हैं। ऐसी प्रतिभाओं के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए गढ़वाल राइफल्स द्वारा पुस्तक का संकलन किए जाने की योजना है। उन्होंने पुस्तक के संकलन के लिए डॉ. एसपी नैथानी, कुलदीप कुमार सहित अन्य से जानकार लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें