फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए द्वारीखाल ब्लाक का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए इस वर्ष पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लाक का चयन हुआ है। अंतरराष्ट्रीय पंचायत दिवस 24 अप्रैल को विज्ञान भवन नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारीखाल के ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा को प्रशस्तिपत्र, 25 लाख रुपये की नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित करेंगे। यह पुरस्कार ब्लाक में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर प्रति वर्ष दिया जाता है।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह राणा पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लाक में दो बार ब्लाक प्रमुख रहे, तब भी कल्जीखाल ब्लाक को वर्ष 2013 एवं वर्ष 2017 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस वर्ष भी केंद्र सरकार की ओर से तीसरी बार महेंद्र राणा को स्वरोजगार, महिला सशक्तीकरण और गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। महेंद्र राणा ने कहा कि जनहित में हमेशा बेहतर प्रदर्शन करता रहूंगा। कहा कि द्वारीखाल जैसे पिछड़े ब्लाक को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, इसकी खुशी है। उन्होंने इसका श्रेय सभी ब्लाक कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और जनता को दिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह रावत (कुुल्हाड़), राजमोहन सिंह नेगी (कलोड़ी), प्रधान संगठन द्वारीखाल के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, ग्राम प्रधान जगमोहन देवरानी (लुसण), विजय सिंह (कलोड़ी), श्याम सिंह (सिमल्या लंगूर) ने ब्लाक को पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें