फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की अचैटी से लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में सफर कर रही एक महिला की अटैची से लाखों रुपये के सोने के गहने चोरी हो गए। महिला की ओर से कोटद्वार पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कल्जीखाल ब्लाक के ग्राम चामी निवासी अनीता देवी ने बताया कि 16 नवंबर को वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होकर देहरादून से रोडवेज की बस से कोटद्वार पहुंची। कोटद्वार बस अड्डे पर वह जीएमओयू की बस में सतपुली के लिए बैठी। पहले उसने अपनी सीट के पास अटैची रखी थी, लेकिन बस कंडक्टर ने उसकी अटैची को जबरन बस की डिक्की में रख दिया। वह सतपुली में बस से उतरने के बाद अपने गांव चामी चली गई। घर जाकर जब उसने अटैची खोली तो उसमें रखे सोने के गहनों को गायब देखकर उसके होश उड़ गए। बताया कि अटैची में एक गले का हार, एक मांग टीका, एक नथ, एक जोड़ी कान के झुमके रखे हुए थे, जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपये है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई करते हुए उनके जेवर दिलाने की मांग की। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला देहरादून से रोडवेज और कोटद्वार से जीएमओयू की बस में सवार होकर अपने गांव गई है। इस बीच कहां पर चोरी हुई इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें