फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में हाथी देखकर भागी महिला, घायल

Sun, 05 Feb 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल में घास काटने गई एक महिला ने हाथी दिखने पर भागकर जान बचाई। इस दौरान वह पत्थर से टकराकर घायल हो गई। वन कर्मियों ने उसे जंगल से बाहर निकाला। महिला को 108 सेवा की मदद से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शिवपुर निवासी 60 वर्षीय ऊषा देवी दोपहर में घराट के जंगल सुखरो कंपार्टमेंट नंबर दो में घास काटने में व्यस्त थी, तभी उसने झाड़ी के अंदर से किसी जानवर के आने की आहट सुनी। उसने झाड़ी की तरफ देखा तो सामने हाथी था। इससे पहले कि हाथी उस पर हमला करता उसने आनन-फानन में हाथी के विपरीत दिशा में दौड़ लगा दी। हाथी ने भी उसके पीछे दौड़ लगा दी। इस बीच उसका पांव एक बड़े पत्थर पर टकरा गया और वह झाड़ियों में गिर गई। झाड़ी में गिरने के बाद हाथी वापस हो गया, लेकिन महिला घायल हो गई। साथ में घास लेने गई महिलाओं ने इसकी सूचना अपने घर और वन विभाग को दी। सूचना पर वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर चादर से महिला को जंगल से बाहर निकाला। उसके बाद ग्रामीणों ने उसे 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डाक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है।
उधर, रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि हाथी बाहुल्य क्षेत्र में जाना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने लोगों से वन क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें