फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंखाल मेले में सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

Fri, 02 Dec 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
माता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौड़ी। मां कालिंका मंदिर में आज होने वाले बुंखाल मेले को एक बार फिर से रक्तहीन मेला बनाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। मेले में किसी भी बेजुबान पशु की बली न चढ़े, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर, चमोली व रुद्रप्रयाग से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट की अध्यक्षता में मेला सुरक्षा की बैठक हुई। डीएम ने मेले को रक्तहीन बनाने के लिए एसडीएम सदर केएस नेगी तथा एसडीएम थलीसैंण कमलेश मेहता, सीओ पौड़ी धन सिंह तोमर, सीओ श्रीनगर राजन लाल आर्य तथा कोटद्वार के एआरओ अनूप काला, धुमाकोट, रिखणीखाल व देवप्रयाग के तीन थानाध्यक्ष को मेले की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 19 एसआईए 15 हेड कांस्टेबल, 92 कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल समेत एक कंपनी पीएसी की तैनाती मेले में की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आस पास के गांवों से आने वाली डोलियों पर पुलिस बलों की विशेष नजर रहेगी। इस मौके पर एसडीएम सदर केएस नेगी, सीओ श्रीनगर राजनलाल आर्य, आरआई विनोद थानाए प्रेम सिंह सती मौजूद थे। संचालन सीओ पौड़ी धन सिंह तोमर ने किया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें