बीरोंखाल में आयोजित बैठक में एसडीएम जितेंद्र वर्मा को मिड डे मील से संबंधित की सूची सौंपते उपखंड
- फोटो : KOTDWAR
बीरोंखाल ब्लाक के खंड विकास कार्यालय सभागार में आयोजित मध्याह्न भोजन की बैठक में एसडीएम बीरोंखाल जितेंद्र वर्मा ने ब्लॉक में सर्वाधिक कुपोषित बच्चे पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ब्लॉक बाल विकास अधिकारी को स्थिति में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में विकासखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व मध्याह्न भोजन प्रभारियों ने प्रतिभाग किया। उपजिलाधिकारी ने खाद्यान्न अधिकारी शशीबाला देवी को तय समय में सभी विद्यालयों को उच्च गुणवत्ता का खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी बीरोंखाल बृजलाल सागर को विद्यालयों में खाद्यान्न की जांच करने का दायित्व दिया। उन्होंने बीरोंखाल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र रावत को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित एक्शन प्लान के अनुसार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और विद्यालयों में क्लोरीन की गोली उपलब्ध कराने के निदेश दिए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल सागर, ब्लाक मिड डे मील प्रभारी सुबोध जोशी, उप खंड शिक्षा अधिकारी अजीत भंडारी आदि उपस्थित थे।