फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: न्याय पंचायत दूणी मांडई में एसडीएम ने सुनीं समस्याएं

Thu, 26 Feb 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक की न्याय पंचायत दूणी मांडई में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 55 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से 20 का निस्तारण किया गया। इस दौरान 8 पात्र लाभार्थियों को कई योजनाओं से लाभान्वित किया गया जबकि 4 लोगों के विभिन्न प्रमाणपत्र भी बनाए गए। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम संदीप कुमार ने की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि और उद्यान समेत कुल 23 विभागों ने स्टाल लगाए और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बीडीओ बीडी रतूड़ी, सहायक श्रम आयुक्त शैलेश सती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें