फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक अप्रैल

Thu, 26 Feb 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सेना भर्ती कार्यालय, लैंसडाैन की ओर से जोनल भर्ती कार्यालय, लखनऊ के निर्देशों के तहत अब वर्ष 2027 के लिए अग्निपथ योजना के तहत उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी से शुरू हो चुका है जो 1 अप्रैल, 2026 तक चलेगा। सेना की ओर से बताया गया कि अग्निवीर भर्ती के लिए गढ़वाल क्षेत्र के हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग के जिलों के युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीईई ऑनलाइन परीक्षा 01 जून से 15 जून 2026 तक निर्धारित की जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण और भर्ती अधिसूचना सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पंजीकरण के दौरान कोई भी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 7456874057 पर संपर्क करें। किसी भी अन्य सहायता के लिए उम्मीदवार एआरओ, लैंसडाैन को रिपोर्ट कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें