फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है स्काउट गाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव में आयोजित स्काउट एवं गाइड का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासन व स्काउट के नियमों की जानकारियां दी गईं।डाइट परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य एसएस तोमर ने किया। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ स्काउटिंग को छात्रहित में बताया। कहा कि स्काउट गाइड समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। प्रादेशिक स्काउट आयुक्त आरएस नेगी व जिला सचिव केशर सिंह असवाल ने स्काउट संगठन को युवाओं में आत्मनिर्भरता, साहस और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का बेहतर माध्यम बताया।
विज्ञापन




वहीं प्रशिक्षक डॉ. महावीर सिंह कलेठा, रेवती बिष्ट, भुवनेश्वरी बिष्ट आदि ने स्काउट की स्थापना और उद्देश्यों पर विस्तार से रोशनी डाली। बताया कि सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवियों को स्काउटिंग के नियमों, समाज निर्माण में उनकी भूमिका और अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। इस मौके पर शिक्षाविद विनय किमोठी, डॉ. हरिशंकर डिमरी, जितेंद्र राणा, जगमोहन कठैत, संगीता डोभाल और विमल ममगाईं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें