शहर में कुछ अज्ञात युवाओं ने संयुक्त अस्पताल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी को जलाने का प्रयास किया। लोगों के शोर मचाने पर युवक भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस स्कूटी को कोतवाली ले आई। हालांकि स्कूटी के मालिक का पता नहीं चल पाया है। स्कूटी लावारिश स्थिति में थाने में जब्त है।
पुलिस जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम बाइक सवार तीन युवकों ने संयुक्त अस्पताल के समीप राजमार्ग स्कूटी पर पेट्रोल छिड़ककर कर जलाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों के शोर मचाने पर युवक भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाल उत्तम सिंह ने कहा कि स्कूटी को जलाने का प्रयास करने वाले युवकों की खोज की जा रही है। जल्द ही युवकों ढूंढ लिया जाएगा।